कोटद्वार,08 अपै्रल (आरएनएस)। गढ़वाल राइफल्स के अभिलेख कार्यालय की ओर से आयोजित मुख्य लिपिक सम्मेलन में दस्तावेजीकरण में सुधार के प्रयासों पर बल दिया गया। जीआरआरसी लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुए नौवें वार्षिक मुख्य लिपिक सम्मेलन के अंतिम दिन दस्तावेजीकरण का महत्व बताया गया। सम्मेलन के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि जेसीओ, अन्य पदों एवं अग्निवीरों के दस्तावेजीकरण में सुधार करना, वेतन वितरण के मुद्दों का हल करना और शिकायत प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य बटालियनों के मुख्य लिपिक को नवीनतम दिशा-निर्देशों के बारे में बताना है। तीन दिन के सम्मेलन के दौरान अभिलेख कार्यालय के अधिकारियों और वेतन लेखा कार्यालय के अधिकारियों द्वारा सही दस्तावेजीकरण, वेतन और भत्ते, के अलावा स्पर्श, एचआरएमएस, अरपन समेत विभिन्न एप्लीकेशन पर विभिन्न जानकारियों दी गईं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

