विकासनगर,08 अपै्रल (आरएनएस)। क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन उत्तराखंड का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दून में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत सदस्यों की समस्याओं को विस्तार से रखा और उनके अधिकारों, मानदेय तथा व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं, इसलिए सदस्यों को पर्याप्त अधिकार और सुविधाएँ मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि पंचायत भवनों, संसाधनों और पारदर्शी कार्यप्रणाली को सुनिश्चित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि पंचायत सदस्यों की भूमिका को मजबूत करने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति तेज होगी और जनता को सीधे लाभ मिलेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

