विकासनगर,08 अपै्रल (आरएनएस)। राजकीय महाविद्यालय चकराता में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गूगल मीट के माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटर्नशिप योजना की जानकारी देना और उन्हें इसके लाभों से अवगत कराना था। इस पहल से छात्रों को भविष्य में रोजगार और कौशल विकास के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन मिलेगा। कुल मिलाकर यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी और उपयोगी साबित हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

