विकासनगर,08 अपै्रल (आरएनएस)। सेलाकुई से विकासनगर जा रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा घायल युवक के भाई की तहरीर पर दर्ज किया गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है और वे सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

