विकासनगर,08 अपै्रल (आरएनएस)। जौनसार के कम ऊंचाई वाले सेब बहुल क्षेत्रों में अप्रैल व मई माह के शुरुआत तक सेब बागीचों में फ्लावरिंग का समय रहता है। लेकिन इन दिनों बेमौसमी वर्षा के कारण सेब के पौधों से फूल झडऩा शुरू हो गया है। क्षेत्र में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। जबकि सेब के बागीचों को इन दिनों धूप व गर्मी की जरूरत रहती है, ताकि पौधों में हो रही फ्लावरिंग खराब न हो और फूल टिके रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

