विकासनगर,08 अपै्रल (आरएनएस)। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक लगातार हुई बारिश ने उत्तराखंड में रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है। खेतों में जलभराव होने से तैयार खड़ी फसलें सडऩे लगी हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। प्रभावित काश्तकारों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि मौसम के अचानक बदलते मिजाज ने उनकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। इस नुकसान से ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता का माहौल है और किसान राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

