हरिद्वार,08 अपै्रल (आरएनएस)। संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों का आरोप है कि शासन-प्रशासन उनकी बातों को अनसुना कर रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण पिछले चार वर्षों से पर्यटन पर आश्रित व्यवसाय धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि दो वर्ष से अधिकारियों को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया जा रहा है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। यात्रियों की संख्या निर्धारित करने से पर्यटन व्यवसाय को नुकसान होता है। सिर्फ कागजों में चारधाम यात्रा सिमट कर रह गई है। सीमित संख्या की बाध्यता का विरोध किया जाता है। व्यापारियों को बैठकों में बुलाया जाता है लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है। चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है लेकिन प्रशासन की ओर से यात्रियों की सीमित संख्या निर्धारित करने से पर्यटन कारोबारियों को घटा हो रहा है। पहले ही युद्ध, गैस सिलेंडर की किल्लत आदि से व्यापार प्रभावित है और सीमित संख्या से तो सब समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगे नहीं मानी जाती हैं तो 25 अप्रैल को चारधाम यात्रा मार्गों पर आंदोलन कर बंद का आह्वान किया जाएगा। इस अवसर पर इकबाल सिंह, संजय शर्मा, हरीश भाटिया, निर्मल सिंह, देवेंद्र सिंह, चेतन सुधार, बंटी भाटिया, पुष्प्रीत तनेजा, कर्मवीर सिंह, जावेद, चंद्रकांत शर्मा, रकम सिंह, मांगेराम आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

