हरिद्वार,08 अपै्रल (आरएनएस)। थाना पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक्कड़ रोड पुल के पास पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोएब निवासी इब्राहिमपुर, थाना पथरी बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

