हरिद्वार,08 अपै्रल (आरएनएस)। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह और फायर सर्विस चालक संजय कैंथुरा ने बुधवार को चंडी देवी मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन दुर्घटना के संबंध में जानकारी दी। साथ ही परिसर में स्थापित अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मंदिर के किचन में प्रयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में लगने वाली आग से बचाव की जानकारी दी गई। कर्मचारियों को आपातकालीन नंबर 112 की विशेषता बताया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

