नईदिल्ली ,08 अपै्रल (आरएनएस)। अरबपति गौतम अडाणी को धोखाधड़ी के मामले में अमेरिका की अदालत में एक बड़ी राहत मिली है। न्यायाधीश ने उनके अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) के धोखाधड़ी मामले को खारिज करने के लिए सुनवाई निर्धारित करने का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। अडाणी समूह का कहना है कि इस मामले में आवश्यक क्षेत्राधिकार का अभाव है। यह घटना अडाणी और उनके भतीजे सागर के वकीलों द्वारा मामले को खारिज करने की मांग वाली याचिका दायर करने के बाद हुई।
अपनी याचिका में अडाणी परिवार के वकीलों ने कहा कि कथित रिश्वतखोरी योजना का समर्थन करने वाला कोई विश्वसनीय सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि एसईसी के पास इन दोनों व्यक्तियों पर आवश्यक अधिकार क्षेत्र नहीं था। अदालत द्वारा सुनवाई की अनुमति देने के फैसले से अडाणी को यह तर्क देने का मौका मिला है कि नियामक की शिकायत को प्रारंभिक चरण में ही खारिज कर दिया जाना चाहिए, जिससे लंबी जांच प्रक्रिया और मुकदमे से बचा जा सके।
नवंबर, 2024 में एसईसी द्वारा दायर मामले में आरोप लगाया गया कि अडाणी बंधुओं ने सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर (करीब 2,300 करोड़ रुपये) से अधिक की रिश्वत देने की कोशिश की। धन जुटाते समय अमेरिकी निवेशकों और बैंकों से इस योजना को छिपाया। अडाणी समूह ने खंडन करते हुए कहा है कि उसकी किसी भी यूनिट या कार्यकारी अधिकारी पर अमेरिकी विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम के तहत आरोप नहीं लगाया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

