सारंगढ़-बिलाईगढ़ 8 अप्रैल (आरएनएस) जिले में अब लोगों को जमीन, नामांतरण और प्रमाण पत्र के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे क्योंकि 9 अप्रैल 2026 को प्रशासन सीधे गांवों में उतरकर राजस्व शिविर लगाने जा रहा है जहां मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जिले के अलग-अलग तहसीलों के कई गांवों में एक साथ यह बड़ा अभियान चलेगा जिसमें सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र और ऋण पुस्तिका जैसे जरूरी कामों का तुरंत निराकरण किया जाएगा, सारंगढ़ तहसील के बोईरडीह, मल्दा ब, बटाउपाली ब और सालर में शिविर लगेंगे और खास बात यह है कि मल्दा ब में क्लस्टर शिविर आयोजित होगा जहां आसपास के गांवों के लोगों को एक साथ राहत मिलेगी, वहीं बरमकेला तहसील के करपी, जोगनीपाली, डोंगरीपाली और गौरडीह में भी प्रशासनिक टीम पहुंचेगी, सरिया तहसील के सुखापाली, मारोदरहा, बिलाईगढ़ स और अमुर्रा में भी राजस्व अमला डेरा डालेगा, बिलाईगढ़ तहसील के पवनी और सरसीवा तहसील के पेंड्रावन, कोदवा, भिनोदा, खम्हरिया, ढनढनी, हरदी और चकरदा में भी शिविर लगाए जाएंगे जबकि कोसीर उप तहसील के भांठागांव में भी लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, यह पूरा अभियान इस मकसद से चलाया जा रहा है कि आम नागरिकों को समय पर राहत मिले और छोटे-छोटे कामों के लिए महीनों तक भटकना न पड़े, प्रशासन की कोशिश है कि हर गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएं और तुरंत समाधान किया जाए,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

