बस्ती 8 अप्रैल (आरएनएस)। लालगंज थाना क्षेत्र के शोभनपार निवासी सूरज चौधरी इन दिनों जिला कारागार बस्ती में बंद हैं। उनकी पत्नी अंजनी चौधरी ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़ता का कहना है कि उनके पति को जेल के अंदर मारा पीटा गया है और उन्हें लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में बुधवार को सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल, जिलाध्यक्ष विनय चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, पीडिता और परिजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये जिला कारागार में बंद सूरज चौधरी की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के साथ ही समुचित इलाज कराया जाय।
सरदार सेना नेता बृजेश पटेल ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि पीडि़त बंदी की पत्नी की मुलाकात कराई जाएगी और बंदी के इलाज की समुचित व्यवस्था होगी। उनकी पत्नी ने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जाए। बंदी की पत्नी अंजनी ने यह भी कहा उनके पति के जान माल की खतरा है । आरोप लगाया कि डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी, डिप्टी जेलर रोशन, सोनू, फूलचंद, प्रदीप सहित कई पुलिस कर्मियों ने बंदी सूरज चौधरी को मारा पीटा । सरदार सेना ने मांग किया दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाए, परिवार को मिलने से न रोका जाए तथा बंदी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। चेतावनी दिया कि यदि सूरज चौधरी के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी जेल प्रशासन की होगी।
बुधवार को ज्ञापन देने के दौरान सूरज चौधरी की पत्नी अंजनी, अशोक चौधरी, राजन चौधरी, रमेश चौधरी, शमसेद चौधरी, लवकुश चौधरी, राजेश चौधरी, चंद्रेश, विशाल, प्रभात गौतम अंजलि, राजकुमारी, विद्या पटेल, मालती देवी, सुमित्रा देवी, सुमन चौधरी, सुनीता चौधरी के साथ ही सरदार सेना के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

