चित्रकूट 8 अप्रैल (आरएनएस)। सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी द्वारा टीवी यूनिट मानिकपुर के इलाज ले रहे 11 क्षय रोगियों को पोषण किट का वितरण किया गया। क्षय रोगियों को निरन्तर इलाज लेने के लिए प्रेरित किया। समस्त विभागों के जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से यह अपील की गयी कि राज्यपाल द्वारा क्षय रोगियों के लिए प्रारम्भ कराये गये निक्षय पोषण किट वितरण अभियान में निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित कर अभियान को और अधिक सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें जिससे क्षय रोग से ग्रसित व्यक्तियों को पोषण किट के माध्यम से दिये जाने वाली सामग्री जिसमे एक किलो दाल, एक किला भुना चना, एक किलो मूगफली, एक किलो सोयावीन बडी एवं एक किला गुड दिया जाता है। जिसके सेवन से क्षय रोगियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। जिससे क्षय रोग से ग्रसित व्यक्ति की बीमारी ठीक होने के साथ उसके द्वारा होने वाले संक्रमण को भी रोका जा सकेगा। इस प्रकार आमजन में क्षय रोग का संक्रमण नहीं होगा।साथ ही सौ दिवसीय टीवी अभियान जो विश्व टीवी दिवस 24 मार्च से चल रहे अभियान की समीक्षा विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार डा पवन पालीवाल, जिला क्षय रोग अधिकारी डा अरूण कुमार पटेल के साथ की गयी। इस अवसर पर डीपीसी ज्ञान चन्द्र शुक्ला, पीपीएम विवेक कुमार मिश्रा, एसटीएस शैलेन्द्र कुमार निगम एवं एसटीएलएस मुन्ना प्रसाद आदि मौजूद रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

