चित्रकूट 8 अप्रैल (आरएनएस)। सीडीओ डीपी पाल ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री श्रम सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में संपन्न कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने को नोडल अधिकारी आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में नौ अप्रैल को अपरान्ह तीन बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गई है। तत्पश्चात सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत अकबरपुर का निरीक्षण व चैपाल लगाकर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

