चित्रकूट 8 अप्रैल (आरएनएस)। संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक का शव झाडिय़ों मे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा है। पता चला कि गूंगीलाल विश्वकर्मा (28) पुत्र शिवकुमार निवासी रानीपुर हटवा जनपद कौशाम्बी बीते तीन दिन पूर्व वह घर से निकल आया था। जिसके बाद से उसका कोई पता नही चला। जब राजापुर थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास झाडिय़ों मे एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को हुई तो मोबाइल के आधर पर शव की शिनाख्त कराते हुए मर्चरी भेजा। मृतक अविवाहित था। नागपुर मे प्राइवेट कम्पनी मे काम करता था। मृतक तीन बहन, तीन भाई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

