चित्रकूट 8 अप्रैल (आरएनएस)। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा भारत की जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में अवगत कराया कि जनगणना 2027 राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है। प्रथम चरण का कार्य उप्र में 22 मई से 20 जून तक पूर्ण किया जाना है। जिसमें सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन सामान्य की सहभागिता आवश्यक है। प्रथम चरण के प्रारम्भ होने से पूर्व 7 से 21 मई तक नागरिकों के लिए बेव पोर्टल पर आनलाइन स्वगणना की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की गयी है। जिसके माध्यम से आम जनमानस प्रथम चरण में अपने घर की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकेगें।
वीडियों कॉफेसिंग के पश्चात डीएम पुलकित गर्ग ने निर्देशित किया कि समस्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करेगें। अवगत कराया कि जनपद में कुल 1923 मकान सूचीकरण ब्लाक बनाये जायेंगें। जिसमें 2000 प्रगणक एवं 350 पर्यवेक्षकों के द्वारा कार्य किया जायेगा। समस्त कार्मिकों का प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 2 मई तक तहसील एवं निकाय पर जनपद के कुल 34 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रदान किया जायेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

