-कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखें थाना, चैकी प्रभारी
चित्रकूट 8 अप्रैल (आरएनएस)। एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी संपन्न हुई। सैनिक सम्मेलन कर अधिकारी, कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी कर सम्बन्धित को उचित निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये।
एसपी ने गोष्ठी में थाना, चैकी, शाखा प्रभारियों के कार्यों का मूल्यांकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भादवि के अपराध तीन वर्षीय तुलनात्मक मासिक प्रगतिशील विवेचना के साथ शीघ्र निस्तारण करें। अधिनियम के तीन वर्षीय तुलनात्मक विवेचनाओं से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। प्रचलित अभियानो के सम्वन्ध मे चर्चा की। तीन माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिये। हिस्ट्रीशीट खोलने, नष्ट करने सहित भारी संख्या मे लंबित आरोप पत्र एवं अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में एक सप्ताह के अंदर दाखिला के निर्देश दिए। गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही, हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी के अनावरण, सात वर्षों से अधिक सजा के अभियोगों के कार्यवाही के शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी, धारा 363, 366 भादवि, 137(2), 87 बीएनएस के बरामदगी के लिए शेष लम्बित अभियोगों के निस्तारण, एनसीआर व एफआईआर के आरोप पत्र, अंतिम पत्र दाखिला सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश। आईटीएसएसओ पोर्टल पर प्रदर्शित लम्बित अभियोगों के निस्तारण, थाना स्थानीय पर लंम्बित चरित्र सत्यापन, दर्पण डैसबोर्ड की रैकिंग के सम्बन्ध में निर्देशित किया। माल निस्तारण, सड़क दुर्घटना से सम्वन्धित पुलिस फार्म भरने, क्राइम अगेस्ट वुमेन पोर्टल में लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये गये। यक्ष में अपराधियों की आपराधिक इतिहास, फोटो, फिंगरप्रिन्ट आदि की फीडिंग किये जाने के अलावा ई-साक्ष्य व ई-सम्मन की तामिला के सम्बन्ध में कार्यवाही के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, एएसपी क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल, क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली, क्षेत्राधिकारी फायर यदुनाथ सिंह, वाचक पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सोशल मीडिया सेल विनोद कुमार राय आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

