० समूह की महिलाओं के लिए जरुरी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुर, 09 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को जशपुर विकास खंड के घोलेंगे गोठान का किया निरीक्षण और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए गारमेंट (कपड़े) फैक्ट्री लगाने के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए घोलेंगे में गारमेंट फैक्ट्री खोलने की कार्ययोजना बनाई गई है। ताकि जशपुर की महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने घोलेंगे में स्व सहायता समूह की महिलाओं के गारमेंट फैक्ट्री संचालन के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
००००

