० नईदिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं गृहमंत्री से भी हुई मुलाकात
० प्रधानमंत्री को बस्तर आने का आमंत्रण
रायपुर, 09 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री गृहमंत्री तथा पार्टी अध्यक्ष से मिलने के बाद मुख्यमंत्री आज लौट आए है।
विमानतल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नईदिल्ली में प्रधानमंत्री से उनकी कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है जिसमें बस्तर के विकास के ब्लू प्रिंट पर सहमति बन गई है। गृहमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है उन्होंने अपने वादे के मुताबिक 31 मार्च तक नक्सलवाद समाप्त करने की जो घोषणा की थी उसे पूरा कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात हुई है जिसमें संगठन को मजबूत बनाने तथा अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री आज लौटने के पश्चात विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के लौटने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल तथा अन्य विषयों पर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।
मुख्यमंत्री नईदिल्ली से लौटने के बाद सरगुजा रवाना हो गये है। वहां पर विभिन्न कार्यक्रमों पर भाग लेंगे तथा करोड़ों रुपये की सौगात देंगे।
आर शर्मा
००००

