० आज राजधानी सहित विभिन्न भागों में वर्षा होने का पूर्वानुमान
० पश्चिमी विक्षोभ और नमी का असर
रायपुर ,09 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और नमी आने के कारण इस समय मौसम का मिजाज बदल गया है जिसके कारण मौसम में राजधानी सहित प्रदेश सहित अन्य भागों में वर्षा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज हल्की वर्षा होने के पश्चात कल से मौसम साफ हो जाएगा। इसके पश्चात तापमान बढ़ेगा।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक हफ्ते से जलवायु परिवर्तन के कारण भारत के कई स्थानों पर भूकंप आ रहा है जिसके कारण लोग काफी चिंतित हो गये है। छग में बस्तर के कई क्षेत्रों में हल्के भूकंप के झटके महसूस किये गये है वहीं राजस्थान तथा कई जिलों में भूकंप आने की सूचना है।
पश्चिम विक्षोभ,चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर के ऊपर 3.1 कम से 9.6 कम ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक बिहार, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल, उत्तर बांग्लादेश, मेघालय, दक्षिण पूर्व असम होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ और उसे उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक तेलंगाना, रायलसीमा, अंदरूनी तमिलनाडु होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, किंतु हल्के वृद्धि संभावित है।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

