० 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय में सौंपेंगे ज्ञापन
धमतरी,09 अप्रैल (आरएनएस)। ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के बैनर तले 13 अप्रैल 2026, सोमवार को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में प्रात: 11 बजे संविधान बचाओ आरक्षण लागू करो विषय पर देश के प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
यह प्रदर्शन ओबीसी समाज की जातीय जनगणना, यूजीसी में सह-आरक्षण लागू करने सहित विभिन्न सामाजिक न्याय के मुद्दों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है।
समिति के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने बताया कि ओबीसी समाज लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक असमानताओं का सामना कर रहा है। ऐसे में संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का पूर्ण क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।
ज्ञापन के माध्यम से जातिवार जनगणना में पृथक ओबीसी कॉलम, छत्तीसगढ़ में 27त्न ओबीसी आरक्षण लागू करने, मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने, न्यायपालिका में प्रतिनिधित्व बढ़ाने, क्रीमी लेयर एवं हृस्नस् जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
समिति के जिला प्रभारी समारू सिन्हा, अध्यक्ष थानसिंग चंद्राकर ने सभी वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
०००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

