रायपुर,09 अप्रैल (आरएनएस)। पिछले दिनों विस में बजट सत्र में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बनाया है। जिसका छग उत्कल गांड़ा महिला महामंच स्वागत करता है। स्लम बस्तियों में ज्यादातर लोगों धर्म परिवर्तन किया है। ऐसे लोगों को वापस लाने के लिए हम जागरूकता अभियान चलाएंगे। हमारे धर्म से बिछड़े भाई बहनों द्वारा नवाखाई पर्व में न आना हम सबके लिए पीड़ा का विषय है। उक्त कानून से आरक्षण का लाभ भी रूक जाएगा। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में संघ की महिला मंच अध्यक्ष सावित्री जगत वरिष्ठ भाजपा नेता कीर्ति महानंद एवं आदिवासी उत्कल गांड़ा समाज के प्रदेश अध्यक्ष बनमाली ने संयुक्त रूप से दी।
संदीप
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

