बीजापुर, 09 अप्रैल (आरएनएस)। बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई हैज् जहां मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन सोमनपल्ली के पास अनियंत्रित होकर पलट गईज् इस हादसे में करीब 25 मजदूर घायल हो गए हैंज् जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही हैज् चौंकाने वाली बात ये है कि इस वाहन में नाबालिग बच्चे भी सवार थेज् जो मजदूरी के लिए महाराष्ट्र जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक बारेगुड़ा इलाके से करीब 45 से 50 मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर महाराष्ट्र मिर्ची तोडऩे के काम के लिए जा रहे थेज् तभी सोमनपल्ली के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयाज् हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गईज्
इस दुर्घटना में 25 मजदूर घायल हुए हैंज् जिनमें से 13 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया हैज् सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम में भर्ती कराया गयाज् जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर मरीजों को रेफर किया गयाज् वहीं 3 घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने पूर्व वन मंत्री और विधायक पहुंचेज् जहां उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ओवरलोडिंग और असुरक्षित तरीके से मजदूरों का परिवहन बताया जा रहा हैज् यह घटना एक बार फिर मजदूरों की सुरक्षा और नाबालिग बच्चों के पलायन जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

