रामानुजगंज, 09 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल रामानुजगंज की प्रथम परिचयात्मक मंडल स्तरीय बैठक गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्पित जायसवाल ने की।
बैठक का संचालन युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विक्रम गुप्ता द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन आकाश तिवारी ने किया। इस दौरान युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया गया। साथ ही संगठन की आगामी रणनीति, कार्यक्रमों एवं जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए आगामी कार्यों को पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ऊर्जा के साथ निभाने का विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री शर्मिला गुप्ता, वरिष्ठ नेता अरुण केशरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष शिला जायसवाल, पार्षद उषा गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि डॉ. राकेश गुप्ता, पार्षद विकास गुप्ता, सुमित गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश केशरी, मंडल महामंत्री वासुदेव राय, जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, वरिष्ठ नेता मोहन गुप्ता एवं रामेश्वर गुप्ता सहित युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद स्वर्गीय अरुण नागवंशी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

