बलरामपुर, 09 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लापरवाह और नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
जिला मुख्यालय में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 26 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कई चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।
वहीं, विशेष जांच में 3 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते मिले, जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
प्रशासन द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

