रायगढ़ 9 अप्रैल (आरएनएस) पुलिस की सख्त नाकाबंदी ने एक बड़ा खेल बेनकाब कर दिया जब चक्रधरनगर इलाके के जमुनाईन चौक पर जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से 30 क्विंटल चावल बरामद हुआ और चालक के पास एक भी वैध दस्तावेज नहीं मिला, मामला 9 अप्रैल 2026 का है जब एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध परिवहन और कालाबाजारी पर शिकंजा कसने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान थाना चक्रधरनगर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की और तभी सफेद रंग की टाटा योद्धा पिकअप CG 13 AF 5689 को रोककर तलाशी ली गई, जैसे ही वाहन का पिछला हिस्सा खुला तो उसमें 60 बोरी सीलबंद चावल लदा मिला, हर बोरी 50 किलो की थी यानी कुल 30 क्विंटल चावल मौके पर मौजूद था, पुलिस ने तुरंत चालक जयनंद मालाकार उम्र 36 वर्ष निवासी सेमरा थाना पुसौर से परिवहन के दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई भी कागज पेश नहीं कर सका, शक गहराया और कार्रवाई तेज हुई, पुलिस ने धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत पिकअप सहित पूरा चावल जब्त कर लिया और मामले की सूचना खाद्य विभाग को दे दी गई ताकि आगे की जांच में यह साफ हो सके कि यह चावल कहां से आया और कहां खपाने की तैयारी थी, इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में एएसआई आशिक रात्रे और आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे की अहम भूमिका रही, वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया है कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े खाद्यान्न और अवैध परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जो भी इसमें शामिल मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तय है, रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई साफ इशारा है कि अब अवैध धंधों की राह आसान नहीं—हर चेक पोस्ट पर नजर है और हर संदिग्ध पर कार्रवाई तय है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

