जांजगीर-चांपा, 09 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में सामुदायिक पुलिसिंग का एक उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है, जहां पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक सराहनीय पहल ने सामाजिक बदलाव की नई मिसाल पेश की है।पुलिस द्वारा जिले के सबरिया समुदाय, जो लंबे समय से अवैध शराब निर्माण जैसी गतिविधियों में संलिप्त था, को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने संवेदनशीलता और विश्वास के साथ समुदाय से संवाद स्थापित किया और उन्हें अवैध कार्यों को छोडऩे के लिए प्रेरित किया।एसपी विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में समुदाय के लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्होंने शराब निर्माण जैसे अवैध कार्यों को त्यागकर सम्मानजनक जीवन की ओर कदम बढ़ाया। इस पहल से जिले में अपराध में कमी आने के साथ-साथ सामाजिक वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन भी देखा गया है।इस अभिनव पहल की प्रस्तुति राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में दी गई, जहां देशभर से आए पुलिस अधिकारियों ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।यह पहल इस बात का प्रमाण है कि यदि पुलिस संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करे, तो समाज में स्थायी और सकारात्मक बदलाव संभव है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

