राजनांदगांव 9 अप्रैल (आरएनएस) जिले के चिखली इलाके में शांति भंग कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे एक बदमाश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर सीधे न्यायालय के कटघरे तक पहुंचा दिया, मामला 9 अप्रैल 2026 का है जब क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चल रहे अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि शिवनगर ढाबा रोड मंदिर के पास एक व्यक्ति विवाद कर माहौल खराब कर रहा है और स्थिति किसी भी समय अप्रिय घटना में बदल सकती है, सूचना मिलते ही चौकी चिखली पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर आरोपी संजय तिवारी पिता रमेश तिवारी उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 शिवनगर को काबू में लिया, जांच में सामने आया कि आरोपी बार-बार विवाद कर क्षेत्र में अशांति फैला रहा था जिससे लोगों में भय और तनाव का माहौल बन रहा था, हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया, पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई, इस ऑपरेशन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई सहित आरक्षक अरविंद साहू, आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा और सुनील बैरागी की अहम भूमिका रही, चिखली पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब इलाके में अशांति फैलाने वालों की जगह सीधे अदालत होगी, सड़कों पर गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

