जांजगीर-चांपा, 09 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे पीडि़ता एक अन्य महिला के साथ बातचीत कर रही थी। इसी दौरान आरोपी मुकेश टंडन (38 वर्ष), निवासी नरियरा (दमादपारा) थाना मुलमुला, वहां पहुंचा और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अनुचित टिप्पणियां करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पीडि़ता के साथ जबरन छेड़छाड़ की तथा बीच-बचाव करने आई दूसरी महिला के साथ भी अभद्रता की।पीडि़ता की शिकायत पर थाना मुलमुला में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी की लोकेशन पामगढ़ क्षेत्र में ट्रेस की।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पारस पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

