बीजापुर,09 अप्रैल (आरएनएस)। आगामी खरीफ वर्ष 2026 को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा फसल क्षेत्र विस्तार, वर्षा, बीज, उर्वरक, कीटनाशक दवाइयों एवं अन्य कृषि आदान सामग्रियों के भंडारण, वितरण और गुणवत्ता नियंत्रण की निगरानी हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
नियंत्रण कक्ष के माध्यम से डबल लॉक एवं सिंगल लॉक केंद्रों में सामग्री के भंडारण एवं वितरण की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। साथ ही कीट एवं रोग नियंत्रण व्यवस्था, फसल बोनी की स्थिति, धान नर्सरी तथा अन्य फसलों के क्षेत्र विस्तार से संबंधित जानकारी नियमित रूप से संकलित कर वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाएगी।
नियंत्रण कक्ष में प्रभारी अधिकारी के रूप में सहायक संचालक कृषि उग्रेश कुमार देवांगन को नियुक्त किया गया है। उनके साथ कृषि विकास अधिकारी मर्केला श्रीनिवास को सहायक प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य कर्मचारियों को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं, जिनमें नियंत्रण कक्ष सहायक एवं सहयोगी स्टाफ शामिल हैं।
नियंत्रण कक्ष का संचालन कार्यालयीन समय अनुसार प्रात: 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विकासखंड की कृषि आदान व्यवस्था एवं फसलों में कीट-व्याधि की स्थिति की जानकारी प्रत्येक गुरुवार को ईमेल, व्हाट्सएप या अन्य माध्यमों से नियंत्रण कक्ष को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

