बीजापुर,09 अप्रैल (आरएनएस)। तेलंगाना राज्य द्वारा मुलुगू जिले में गोदावरी नदी पर निर्मित दुवधूमुला उद्वहन सिंचाई परियोजना के डाऊन स्ट्रीम में लगभग 4 किमी नीचे निर्माणधीन तुपाकुलागुडम बैराज (समक्का सागर परियोजना) छत्तीसगढ़ की प्रभावित भूमि एवं मुआवजे संबंधी जन सुनवाई 13 अप्रैल 2026 को प्रात: 10:30 बजे ग्राम तारलागुड़ा में आयोजित किया गया है। उपरोक्त भूमि अर्जन के संबंध में किसी व्यक्ति/संस्था या अन्य किसी व्यक्ति को कोई जानकारी सुझाव देना हो तो विहित तिथि/समय में दी जा सकेगी। जन सुनवाई के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा कार्यापालन अभियंता, जल संसाधन विभाग सहित एसडीएम/तहसीलदार भोपालपटनम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा जन सुनवाई की सूचना कार्यालय में चस्पा कर नागरिकों को सूचित करने को कहा गया है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

