-जिला परिषद में नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार में लिप्त है : मोहम्मद आदिल अजीम
-15 दिनों में अगर रांची जिला परिषद भवन का काम में प्रगति नहीं हुई तो सभी जिला परिषद सदस्य धरना पर बैठेंगे : मो आदिल अजीम
रांची 9 अप्रैल (आरएनएस)। रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में रांची जिला परिषद भवन की अव्यवस्था पर भी चर्चा की गई. जिला परिषद की बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची, बेड़ो जिला परिषद सदस्य बोरोनिका उरांव,चान्हो जिला परिषद सदस्य ( पश्चिमी) मोहम्मद आदिल अजीम, मांडर पूर्व,नामकुम, सिल्ली पूर्वी, ओरमांझी पश्चिम, अनगड़ा पश्चिम, तमाड़ मध्य,खलारी नगडी के जिला परिषद सदस्य इसके अलावा सीडीपीओ अनगड़ा,नगडी,सोनहातू, रातु, नामकुम, चान्हो, मांडर की महिला पर्यवेक्षीका समेत कई लोग मौजूद थे. जिसमें भवन की बदहाल व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने गंभीर चिंता जताई। बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने कहा कि जिला परिषद जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के भवन में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बेहद चिंताजनक है। उन्होंने अधिकारियों से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक के आंगनवाड़ी केंद्र ज्यादातर जर्जर है या किराए पर चल रहे हैं राज्य सरकार सभी जर्जर आंगनबाड़ी केदो को सुधारे और जो किराए पर है वहां नहीं आंगनबाड़ी केंद्र बनाए.वहीं रांची जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने कहां की नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार में सभी लिप्त है आंगनबाड़ी केंद्र खुलता ही नहीं है शिकायत करने पर भी समाज कल्याण पदाधिकारी निरीक्षण नहीं करते हैं जनप्रतिनिधियों को भी आंगनबाड़ी के निरीक्षण में जोड़ा जाए.भवन की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां न तो सदस्यों के बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसी स्थिति में सभी सदस्यों को अपने कार्यों के निष्पादन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अव्यवस्था से न केवल कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि जिला परिषद की गरिमा पर भी असर पड़ रहा है। आदिल अजीम ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द भवन की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी एकजुट होकर इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान की मांग की, ताकि जिला परिषद का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। स्मोकर पर बोलते हुए किसका नबी की जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने कहा कि जिला परिषद के सभी सदस्य नाराज हैं उन्होंने कहा कि कई आंगनबाड़ी केंद्र में ना पेयजल शौचालय की व्यवस्था और कई जर्जर अवस्था पर उन्होंने चिंता व्यक्ति।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

