रांची 9 अप्रैल (आरएनएस)। रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची लोकसभा में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह महोत्सव कला संस्कृति और स्वदेशी का अनूठा संगम आगामी 1 2 और 3 मई से ड्डड्डस्रह्म्द्ग हाउस में होने जा रहा है,जिसमें रांची संसदीय क्षेत्र के 50 से अधिक स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी अपना सहभागिता निभाएंगे। प्रतियोगिता में सामूहिक लोक गीत नृत्य,शास्त्रीय,जनजातीय नृत्य नाटक आदि शामिल होंगे। झारखंड की पारम्परिक कला और संस्कृति की पहचान को और अधिक महत्व प्रदान करने के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण है,,,महोत्सव में तरह तरह के कंपटीशन होंगे जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों और संकल्प के तहत ही यह आयोजन किया जा रहा है,,स्वदेशी मेले में सैंकड़ों स्टाल लगाए जाएंगे जो लोकल चीजों के लिए निशुल्क है,,,जिससे स्थानीय वस्तुओं को बाजार मिलेगा।।। कूल मिलकर शहर को पहली बार महत्व और मेला एक साथ हो रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

