रांची 9 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई), झारखंड द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी पूर्व की भांति सादगी, सेवा एवं मानवता के भाव के साथ सेंट माइकल स्कूल फॉर द ब्लाइंड (बहु बाजार), रांची में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दृष्टिबाधित बच्चों के बीच बैठकर भोजन वितरण किया तथा उनके साथ समय व्यतीत कर उनके जीवन के अनुभवों को साझा किया।कार्यक्रम से पूर्व रांची स्थित कांग्रेस भवन में एनएसयूआई का ध्वजारोहण प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव द्वारा किया गया, जहाँ संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर छात्रहित, सामाजिक सरोकार एवं संगठन की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुन: दोहराया।उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना था कि वास्तविक उत्सव दिखावे एवं औपचारिकताओं में नहीं, बल्कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़े होकर उनकी खुशियों में सहभागी बनने में निहित है। इस अवसर पर एनएसयूआई झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव ने कहा कि, एनएसयूआई केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त मंच है। हम प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस को इसी प्रकार सेवा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के भाव के साथ मनाते हैं, ताकि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध और अधिक सुदृढ़ हो। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रशंजीत सिंह, उपाध्यक्ष संकेत सुमन, उपाध्यक्ष अमन अहमद, महासचिव मुसर्रफ हुसैन, महासचिव पवन नाग, महासचिव श्री विवेक विशाल प्रधान, सचिव पवन साहू, रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष कैफ अली सहित विश्वजीत सिंह, अमृतांशु कुमार, इलियास अंसारी, शादमान खान, सूरज पटेल, मुज़म्मिल अंसारी (चांद), अब्दुल्लाह रहमान, सुदेश महतो, हमजा खान, शिवांग यादव, सक्षम मोहंती, आदित्य कुमार, तंजील अर्श, हैदर अंसारी एवं अन्य कई एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में एनएसयूआई परिवार की ओर से समस्त नागरिकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा समाज के सभी वर्गों से अपील की गई कि वे भी ऐसे संस्थानों के साथ जुड़कर यथासंभव सहयोग करें और मानवता के इस संदेश को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

