माघ मेला 2026 में उत्कृष्ट मोबिलिटी सेवाओं के लिए मंडलायुक्त और मेलाधिकारी ने किया सम्मान
प्रयागराज 9 अप्रैल (आरएनएस)। माघ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक सुगमता से पहुंचाने तथा उनकी यात्रा को सहज, सुरक्षित और सुलभ बनाने में बाइक टैक्सी के माध्यम से उत्कृष्ट योगदान के लिए रैपिडो कंपनी को प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा कार्यालय स्थित आई-ट्रिपलसी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष, मेला प्राधिकरण/मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल एवं मेला अधिकारी ऋषि राज ने कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रिफर्ड मोबिलिटी पार्टनर के रूप में सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने रैपिडो के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि माघ मेले जैसे विशाल आयोजन में श्रद्धालुओं को त्वरित एवं सुलभ परिवहन उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती होती है, जिसे रैपिडो ने प्रभावी ढंग से पूरा किया।
रैपिडो की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि माघ मेले जैसे बड़े पैमाने के आयोजनों के लिए विश्वसनीय एवं उत्तरदायी मोबिलिटी समाधान अत्यंत आवश्यक होते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

