सांसद फूलपुर की अध्यक्षता दिशा की बैठक आयोजित
प्रयागराज 9 अप्रैल (आरएनएस)। सांसद फूलपुर अध्यक्ष, जिला विकास निगरानी समिति (दिशा) प्रवीण पटेल की अध्यक्षता व डॉ0 विनोद कुमार बिन्द सांसद भदोही की सह अध्यक्षता में गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया एवं विभिन्न कार्यक्रमों योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, यूपीडा, लघु सिंचाई, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा अन्य प्रमुख विषयों पर समिति के द्वारा विस्तार से समीक्षा की गयी। समिति के द्वारा बैठक में कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण कराये जाने एवं अन्य समस्याओं के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गये विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा उनके शीघ्रता से समाधान के निर्देश दिए गए। विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाये तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक अवश्य पहुंचे।
बैठक में जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी हण्डिया के द्वारा जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल में लापरवाही बरतने की शिकायत की जांच कराये जाने तथा लापरवाही पाये जाने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का निर्देश दिया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक बारा वाचस्पति, विधायक मेजा संदीप सिंह, विधायक हण्डिया हाकिम लाल बिंद, विधायक प्रतापपुर श्रीमती विजमा यादव, विधायक सोरांव गीता शास्त्री, विधान परिषद सदस्य डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव, सांसद इलाहाबाद व अन्य विधायक के प्रतिनिधि, ब्लाक प्रमुखगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा नगर आयुक्त श्री सांई तेजा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

