आजमगढ़ 09 अप्रैल(आर एन एस)जनपद के बिलरियागंज स्थित तुर्क पडऱी गांव में गुरुवार दोपहर अचानक खेत में आग लगने से लगभग एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने से रामप्रसाद यादव, झारखंडे यादव और पाखंडी यादव के खेत प्रभावित हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब एक बजे अचानक खेत से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई। उस समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए मिट्टी और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हवा शांत होने के कारण आग को फैलने से रोकने में मदद मिली।
ग्रामीण आशीष ने बताया कि इस आगलगी में रामप्रसाद यादव की करीब आठ बिस्वा, झारखंडे यादव की आठ बिस्वा तथा पाखंडी यादव की लगभग चार बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

