आजमगढ़ 09 अप्रैल(आर एन एस)थाना क्षेत्र के पवई गांव में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक पशुपालक को भारी नुकसान पहुंचा दिया। आग की चपेट में आकर चार बकरियों की जलकर मौत हो गई।
पवई गांव निवासी हीरालाल पुत्र सुबरन के घर के पास बने बाड़े में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चार बकरियां पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थीं।
घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
इस घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

