आजमगढ़ 09 अप्रैल(आर एन एस)रीना प्रजापति पुत्री स्व0 लालजी प्रजापति, निवासी अराजीबाग, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका एटीएम कार्ड प्राप्त कर पिन जनरेट कर लिया गया तथा उनके बैंक खाते से लगभग ?3,25,000 की धनराशि निकाल ली गई थी। उक्त घटना की जानकारी आवेदिका को दिनांक 02.04.2026 को हुई।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली के साइबर प्रभारी एवं टीम द्वारा त्वरित जांच की गई। तकनीकी विश्लेषण में पाया गया कि आवेदिका के परिचित आशीष कुमार प्रजापति पुत्र रामशरीख प्रजापति निवासी ग्राम सठियांव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा एटीएम कार्ड प्राप्त कर मोबाइल से पिन जनरेट किया गया तथा ओटीपी के माध्यम से क्कढ्ढ (फोनपे) आईडी बनाकर एटीएम व क्कढ्ढ दोनों माध्यमों से विभिन्न किस्तों में कुल ?3,25,000 की धनराशि निकाल ली गई।
थाना कोतवाली की साइबर टीम द्वारा तत्परता व तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए नियमानुसार कार्यवाही कर पीडि़ता की संपूर्ण फ्रॉड धनराशि ?3,25,000 सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
अपराधी प्राय: ह्रञ्जक्क/पिन प्राप्त कर, फर्जी ्यङ्घष्ट अपडेट, क्कढ्ढ रिक्वेस्ट, क्तक्र कोड स्कैन, ऑनलाइन खरीद-बिक्री, सोशल मीडिया हैकिंग व स्क्रीन शेयरिंग ऐप के माध्यम से लोगों को ठगते हैं।
किसी भी व्यक्ति को ह्रञ्जक्क, क्कढ्ढहृ, ष्टङ्कङ्क साझा न करें, अनजान लिंक/कॉल से सावधान रहें, क्तक्र कोड स्कैन सोच-समझकर करें, केवल अधिकृत ऐप/वेबसाइट का ही उपयोग करें तथा अपने बैंकिंग विवरण गोपनीय रखें।
यदि आपके खाते से बिना जानकारी के कोई धनराशि कटती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा 222.ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर शिकायत दर्ज करें तथा अपने बैंक व नजदीकी थाने को तुरंत सूचित करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

