कोरबा 10 अप्रैल (आरएनएस) बिना सुरक्षा ज्वलनशील डीजल के अवैध परिवहन पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया, “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा और दीपका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 9 अप्रैल 2026 को ताबड़तोड़ दबिश दी गई, मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर दोनों थाना क्षेत्रों में घेराबंदी की गई और गवाहों की मौजूदगी में 8 वाहनों को रोककर जांच की गई, जहां बिना किसी सुरक्षा मानकों के खतरनाक तरीके से डीजल ढोया जा रहा था, पुलिस ने तत्काल धारा 287 BNS के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 5800 लीटर डीजल जब्त कर लिया, जिसमें थाना कुसमुण्डा और चौकी सर्वमंगला क्षेत्र से 5150 लीटर और थाना दीपका क्षेत्र से 650 लीटर डीजल बरामद हुआ, कुसमुण्डा क्षेत्र में तिरेंद्र ठाकरे निवासी बेल्टिकरी दीपका के पास से 3605 लीटर, नवलेश सिंह निवासी रंजना से 545 लीटर, केशव कश्यप निवासी बुंदेली से 500 लीटर और अमन कुमार निवासी जोरहाडबरी से 500 लीटर डीजल बरामद हुआ, वहीं दीपका क्षेत्र में झूलेलाल दुलार साय यादव निवासी सूची हरदी बलौदा के बोलेरो पिकअप CG 10 BJ 1665 से 200 लीटर, सुनील कुमार यादव निवासी रेकी के बोलेरो CG 12 AS 2365 से 200 लीटर, दिलहरण मरावी निवासी चौड़हा के बोलेरो CG 11 AZ 6201 से 250 लीटर और सुनील कुमार सिंह निवासी ज्योति नगर दीपका के टाटा वाहन CG 12 AP 1020 से 300 लीटर डीजल जब्त किया गया, पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई, पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि अब ज्वलनशील पदार्थों के साथ लापरवाही या अवैध धंधा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कोरबा पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि डीजल या किसी भी ज्वलनशील पदार्थ का परिवहन पूरी सुरक्षा और नियमों के तहत करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, क्योंकि अब एक चिंगारी भी बड़ी कार्रवाई की वजह बन सकती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

