सोनीपत 10 April, (Rns): सोनीपत नेशनल हाईवे 44 पर आज तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मार दी।कार में सवार दो सगी बहनो मंदीप कौर,मनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राई के पास गोल्डन हट ढाबे के सामने तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें दिल्ली के तिलक नगर की मनदीप कौर व पंजाब के अमृतसर की मनप्रीत कौर की मौके पर मौत हो गई।
वे अपने बेटे की जन्मदिन की पार्टी करने के लिए अपनी बहन व जीजा के साथ मुरथल आ रहे थे।इसी बीच राई के पास सड़क किनारे एक शॉप पर कुछ सामना लेने के लिए कार को रोका।इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक कार को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।इस दर्दनाक हादसे में मनदीप ओर मनप्रीत कौर की मौके पर मौत हो गई।जबकि चार कार सवार घायल हो गए।उनकी पहचान अभी नहीं हुई है।हादसे के बाद घायलों को राई थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर ईलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है।ओर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।

