जौनपुर10 अप्रैल (आरएनएस )। मडिय़ाहूं तहसील के मौजा सुभासपुर गांव की रेणू रजक पत्नी पंकज कुमार ने जिलाधिकारी को आँगनवाड़ी में कार्यकत्रियां कर्मियों की मानदेय पर नियुक्ति हेतु प्रार्थिनी की योग्यता के अनुरूप नियुक्ति न करने के सम्बन्ध में षिकायत किया है। उन्होने षिकायत में बताया कि ऑगनवाडी कार्यकत्रियों के नियुक्ति हेतु प्रार्थिनी ने आवेदन पत्र में उचित व वांछित प्रमाण पत्र के साथ आवेदन किया था और सबसे प्रथम व सबसे जयादा योगयता का प्रमाण पत्र दिया था परन्तु पदस्त नियुक्ति कर्तागण भ्रष्टचार के बल पर बाला गौतम पत्नी आकाश गौतम की नियुक्ति अवैध तरीके से कर दिया और खानापूर्ति हेतु नं0-2 में प्रीति कन्नौजिया पत्नी दुर्गेश कन्नौजिया फर्जी सुबाषपुर की निवासी बता कर दे दिया गया जबकि यह सुबाषपुर की न रहने वाली है और खानापूर्ति हेतु अधिकारियों द्वारा देकर प्रार्थिनी की पात्रता होते हुए तीसरे नं0 पर प्रार्थिनी का नाम दे दिया गया है । वजह नियुक्ति अधिकारी द्वारा पैसे की मॉग की गयी जिसे प्रार्थिनी देने में असमर्थ रही। इसलिए प्रार्थिनी की नियुक्ति नहीं की गयी मांग किया कि सभी पक्षों की सुनवाई करके उचित आदेश पारित करके प्रार्थिनी की नियुक्ति किया जाना जरूरी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

