जौनपुर 10 अप्रैल (आरएनएस )।जलालपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने ही गांव के युवक पर उसके नाम व फोटो लगाकर इंस्टाग्राम आईडी बनाकर चला रहा था।जब युवती को जानकारी हुई तो वह थाने पर जाकर युवक के विरुद्ध तहरीर दिया।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।युवती का आरोप है कि युवक आये दिन उसे गाली देता है। उसने जब इसकी शिकायत उसके पिता के की वह युवती को मार डालने की धमकी देने लगा। युवती द्वारा इसकी शिकायत 1076 पर भी की जा चुकी है।थानाप्रभारी गजानन्द चैबे ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

