जौनपुर 10 अप्रैल (आरएनएस )। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में फूड लाइसेंस कैम्प एवं व्यापारी जागरूकता कार्यक्रम खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से संगठन की नगर युवा इकाई द्वारा नगर के कोतवाली चैराहे पर हुआ जिसका शुभारम्भ नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने किया। कार्यक्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोन प्रथम कमल रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोन द्वितीय अंजू यादव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी उपस्थित रही। कैम्प के माध्यम से 238 नये रजिस्ट्रेशन एवं 44 नवीनीकरण का आवेदन प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यापारी हित में कैम्प लगाकर लाइसेंस बनवाने का कार्य कर रहा है। व्यापार मण्डल की भूमिका सराहनीय है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमला रावत ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि जो भी व्यापारी अभी तक लाइसेंस नहीं बनवाया हो, वह कैम्प के माध्यम से जरूर बनवा लें, क्योंकि जो व्यक्ति खानेकृ पीने से संबंधित व्यापार कर रहा है, उसको खाद्य विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजू यादव ने बताया कि 1 अप्रैल से जो भी संबंधित एक्ट में संशोधन हुए हैं उसका नोटिफिकेशन अभी विभाग को नहीं मिला है और ना ही पोर्टल पर अपडेट है और अब रजिस्ट्रेशन की सीमा 12 लाख से 1.5 करोड़ कर दी गई है, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी ने खाद्य व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि खाद्य व्यापारी सफाई से अपने सामान का रखकृरखाव और बिक्री करें। अध्यक्षता करते हुये व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापार मण्डल का उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है। उसी क्रम में यह कार्यक्रम किया गया है। जिला महामंत्री आशीष चैरसिया एवं प्रदीप सिंह रिंकू ने कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं होंगी, संगठन निरन्तर उनके समाधान का प्रयास करता रहेगा। सभी विभागों से बात करके शासन की मंशानुरूप कैम्प लगाकर कार्य करता रहेगा। नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू एवं जिला युवा अध्यक्ष धीरज गुप्ता अमित जायसवाल एवं महामंत्री योगेश साहू ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुये आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। विजय केडिया, महेश साहू, संजय जायसवाल, मुकेश साहू, रोहित गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, रमन हरलालका, आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

