जौनपुर 10 अप्रैल (आरएनएस)। विकास खंड बक्शा के अंतर्गत न्याय पंचायत बरपुर के प्राथमिक विद्यालय बर्रेपट्टी में शुक्रवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के निवर्तमान प्रधानाध्यापक रेयाज अहमद के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया ।समारोह के दौरान विद्यालय स्टाफ और ग्रामवासियों ने श्री रेयाज अहमद को फूल-मालाओं से लाद दिया। उनके लंबे और समर्पित कार्यकाल के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किए गए। विशेष रूप से, उन्हें मक्का शरीफ की एक सुंदर तस्वीर भेंट की गई, । विघ्नेश कुमार यादव प्रधानाध्यापक, रमेश चन्द्र यादव ,श्रीमती मनीषा यादव सुरेश चन्द्र यादव, रहे । दिल नवाज शिव कुमार, अकबर हसन, जितेंद्र लेखागार, ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर देवेंद्र यादव, कार्यालय सहायक फरहान, नूरजहां, परवीन बानो, उषा यादव, शहनाज, अंजली सिंह, विनय यादव, राजेश सिंह, चतुर्भुज यादव, आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

