हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा वस्त्र वितरण आज,12 अप्रैल को होगी तैयारी बैठक
प्रयागराज 10 अप्रैल (आरएनएस)। 21 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा आयोजित होने वाली बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुंमत कथा के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहन की रवानगी मु_ीगंज में प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष डा उदय प्रताप सिंह ने भगवा ध्वज दिखा कर किया। उन्होंने बताया कि गंगापार, यमुना पार प्रयागराज महानगर में प्रचार प्रसार के लिए वाहन चलाए गए हैं।
समिति के उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने बताया कि 20 अप्रैल को होने वाली हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा को लेकर जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है उनके वस्त्र वितरण एवं कलश का टोकन आज 11 अप्रैल को सुबह 12:00 ठाकुर हरनारायण सिंह डिग्री कॉलेज के प्रांगण में वितरण किया जाएगा। इसी क्रम में 12 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे हनुमंत कथा को लेकर एक वृहद बैठक चौधरी गार्डन में आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर अभिषेक ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह, राजेश केसरवानी, बबलू पांडे, शिव बाबू अग्रहरि, आलोक केसरवानी शिवम अग्रहरी, अभिलाष केसरवानी, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, सुनील केसरवानी, दीपक केसरवानी, नीरज केसरवानी आदि क्षेत्र के व्यापारी लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

