कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 10 अप्रैल (आरएनएस)। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्रिकेट क्लब ने कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में श्री साहयक क्रिकेट क्लब को 120 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। नेताजी क्लब के कृष्णा साहू के ( 110 रन, 56 गेंद, 11 चौके व सात छक्के ) एवं सुहैब खान के ( 111 रन, 96 गेंद, 13 चौके ) के अतिशी शतक के दम पर टीम को जीत दिलाई हैं। श्री सहायक क्लब के पार्थ वर्धन साहयक ने ( 115 रन, 101 गेंद, 12 चौके तीन छक्के ) की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।
शुक्रवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में चार विकेट पर 301 रन (सुहैब खान 111, कृष्णा साहू 110, लक्ष्य यादव 49, अनुराग कुमार 19 अविजित रन, प्रशांत पांडेय 1/17, अजय कुमार 1/37, देव प्रकाश सिंह 1/46 ) पर बनाए। जवाब में श्री साहयक क्रिकेट क्लब की टीम ने 35 ओवर में सात विकेट पर 181 रन ( पार्थ वर्धन सहायक 115, शिवम मौर्या 35 रन, मो. अनसी 2/15, यश कुशवाहा 2/26, कृष्णा साहू 1/02, उदय प्रताप सिंह 1/42 ) ही बना सकी। मैच में मो. आरिफ व नितिन मिश्र ने अंपायरिंग और अनूप कुमार शर्मा ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

