चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 10 अप्रैल (आरएनएस)। एसके साहू क्रिकेट क्लब ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में सीएवी क्रिकेट क्लब को दस विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किए हैं।
शुक्रवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएवी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 29 ओवर में 132 रन ( गौरव यादव 24, प्रांजल 14, तनिष्क सिंह 12 अविजित रन, सिद्धार्थ अग्रवाल 3/31, वर्ष गुप्ता 2/10, निपुन श्रीवास्तव 1/06, सौरभ तिवारी 1/19, कृष्णम पांडेय 1/23 ) पर सिमट गई। जवाब में एसके साहू क्रिकेट क्लब की टीम ने 15.1 ओवर में बिना विकेट खोए 134 रन ( आशुतोष प्रताप सिंह 58 नाबाद, सम्यक राज 53 अविजित रन ) पर बना लिए। मैच में तौसीफ शैख व रविन्द्र आनंद ने अंपायरिंग और हितेश श्रीवास्तव ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

