प्रयागराज 10 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ असंसदीय एवं अमर्यादित भाषा प्रयोग किए जाने से गुस्साये कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय पर हेमंता का पुतला फूंक आक्रोश जताया।
अपराह्न जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पर शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी हेमंता विस्वा सरमा मुर्दाबाद के नारे लगाते पहुंचे कांग्रेसियों ने मांग की कि असम के मुख्यमंत्री पर दलित को गाली देने, देशद्रोह एवं दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने का मुकदमा दर्ज किया जाए। कहा कि सरमा की घबराहट अब खुलकर सामने आ रही है। हार साफ दिखने से सत्ता की बेचैनी और डर भी दिख रहा है। कांग्रेस के खुलासे ने सच को सामने रखा है जो सत्ता को चुभ रहा है। कहा कि पहले भाषा की मर्यादा तोड़ी गई फिर पुलिस की ताकत दिखा सच को दबाने की कोशिश हो रही है ,लेकिन सीएम हेमंता को याद रखना होगा कि सच न दबता है न झुकता है।
राष्ट्रपति को भी पत्र भेज मांग की कि सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट जो यूएई, एंटीगुआ बारबुडा और इजिप्ट के हैं, के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो। यह भी कहा कि सरमा में जरा भी शर्म है तो आरोप पर सफाई दें, आरोपों पर बोलें न कि आरोप लगाने वाले पर एफआईआर करवा दें, वह भी वहां जहां पर सीएम हो।
जिलाध्यक्ष द्वय अशफ़ाक अहमद एवं अशोक पटेल कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वाष्र्णेय, तस्लीमुद्दीन, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, देवराज उपाध्याय, अमर सिंह पटेल, नयन कुशवाहा ,अफऱोज़ अहमद, सुष्मिता यादव ,प्रतिमा त्रिपाठी, सरताज़ मोहम्मद, मानस शुक्ला, मो.जावेद ,राम मनोरथ सरोज, इश्तियाक अहमद, डा. अनिल गौड़, प्रवक्ता शाहनवाज़ कुरैशी, सीता यादव, सुबूर खान, जितेंद्र राय, तबरेज़ अहमद, बृजेश गौतम, कमाल अली, सुनील कुमार, रिजवाना बेगम, नसरीन बानो, कामेश्वर सोनकर, मुख्तार अहमद सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

