-सपा नेता वैंस अंसारी ने जिलाधिकारी दिए एक शिकायती पत्र में लगाया आरोप
गोसाईगंज-अयोध्या 10 अपै्रल (आरएनएस)। शासनादेश नहीं मानती हैं ई.ओ। शासनादेश न लागू किए जाने से हो रहा है आम जनता का शोषण ।ई.ओ. और अध्यक्ष कमीशन खोरी की बंदर बांट में व्यस्त हैं। उक्त आरोप समाजवादी पार्टी के निर्वातमान जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वैस अंसारी ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में लगाए हैं। मामला नगरीय निकाय निदेशालय के उसे शासनादेश का है जो 9 मई 2025 को सभी नगर पालिका,नगर महापालिका, नगर पंचायत में नामांतरण,वरासत,वसीयत आदि की शुल्क की न्यूनतम दर निर्धारित कर, लागू करने का आदेश दिया गया था, किंतु नगर पंचायत गोसाईगंज अपने 20 साल पुराने बोर्ड के उस प्रस्ताव का हवाला देती है जिसमें लोगों से पंजीकृत विलेख पर 4 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक की शुल्क वसूली जाती है। तथा अन्य प्रकार से नामांतरण के लिए भी भारी शुल्क वसूल की जाती है। सपा नेता वैस अंसारी उसको जनता का शोषण बताते हैं। उसी को लेकर सपा नेता ने आज जिलाअधिकारी से मुलाकात कर उक्त शासनादेश लागू किए जाने की मांग की है। जिससे आम जनता को राहत मिल सके।फिलहाल जिलाधिकारी द्वारा शासनादेश लागू करने संबंधी आदेश अधिशासी अधिकारी को जारी किए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

